बागेश्वर:सात क्षेत्र से कई दिनों से लापता बुजुर्ग महिला का जंगल में मिला शव

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर सात क्षेत्र से लापता बुजुर्ग महिला का शव गांव के जंगल से बरामद हुआ है। जंगली जानवरों से शव को क्षत-विक्षित किया है। कोतवाली पुलिस ने शव काे रेस्क्यू किया। उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में लाने की कार्यवाही की गई । घटना की सभी कोणों से जांच प्रारंभ कर दी है।

सात-दाड़िमठौक गांव निवासी 75 वर्षीय दुर्गा देवी ऊर्फ दुर्गुली पत्नी स्व. मोहन सिंह बीते तीस जनवरी से लापता थी। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि वह बिना बताए घर से चली गई है। आज गांव के जंगल घास लेने गईं महिलाओं ने झाड़ियों में उसका शव देखा। पुलिस को सूचना दी। दिन में शव का रेस्क्यू किया गया। पंचनामा आदि के बाद मोर्चरी में रखा गया। ग्रामीणों के अनुसार मृतका का एकलौता पुत्र महेश बिष्ट पशुपालन का काम करता है। घटना के बाद वह परेशान चल रहा था। उन्होंने बताया कि महिला का शव सड़गल भी गया है। वही कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। बुजुर्ग महिला के गले, नाक और कान में सोने के आभूषण थे। वह भी सुरक्षित हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग महिला को जंगली जानवर घसीट कर ले जा सकता है। हालांकि यह जांच का विषय है।