बागेश्वर:आपदा के समय त्वरित कार्रवाई पर जोर, पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को दिया गया राहत एवं बचाव प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें

आपदा के समय त्वरित कार्रवाई पर जोर, पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को दिया गया राहत एवं बचाव प्रशिक्षण

आज दिनांक 04.07.2026 को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) के आदेशानुसार एवं प्रतिसार निरीक्षक की उपस्थिति में पुलिस लाइन बागेश्वर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को आपदा राहत एवं बचाव संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कार्मिकों को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्हें रेस्क्यू तकनीकों, प्राथमिक उपचार, आपदा उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वित कार्रवाई के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को आपदा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अधिक दक्ष, सक्षम एवं तत्पर बनाना है, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जनमानस को शीघ्र राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
बागेश्वर पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण एवं अभ्यास समय-समय पर आयोजित कर पुलिस बल की कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ किया जाता रहेगा।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad