बागेश्वर:(विदाई_समारोह) चन्द्रशेखर आर घोडके (IPS) को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अल्मोड़ा के पद पर स्थानांतरण होने पर दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर आर घोडके (IPS) को जनपद बागेश्वर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अल्मोड़ा के पद पर स्थानांतरण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

🔹जनपद बागेश्वर में अपने सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के उपरांत पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके महोदय का स्थानांतरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के पद पर हुआ है।

🔹आपके कुशल नेतृत्व, अनुशासित कार्यशैली एवं जनहित में किए गए सराहनीय कार्यों से जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई तथा पुलिस-जन विश्वास और मजबूत बना।

🔹 बागेश्वर पुलिस परिवार आपकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल एवं गौरवमयी कार्यकाल की शुभकामनाएं देता है।

🔹 आपका नेतृत्व सदैव प्रेरणादायी रहा है, भविष्य में भी आप नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें — यही कामना है।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर आर घोडके (IPS) महोदय का कार्यकाल एक नजर में👇👇

🔹 पुलिसिंग में नवाचार का मिला इनाम, एसपी घोडके को महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क

सितंबर 2024 को जिले का कार्यभार संभालने वाले एसपी घोडके को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर प्रदान करने का ऐलान किया गया।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर आर घोडके (IPS) महोदय ने जिले में पुलिसिंग को केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित न रखकर जनसुविधाओं से भी जोड़ा।

पॉकेट पार्किंग की एक अनूठी अवधारणा तैयार की। उन्होंने बताया कि टैक्सी स्टैंडों के व्यवस्थित संचालन और वाहनों के लिए निर्धारित स्थान तय करने से जाम की स्थिति में काफी सुधार आया है। जल्द ही यह पॉकेट पार्किंग मॉडल धरातल पर उतरेगा, जिससे नगरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

नशे के खिलाफ अभियान और साइबर चुनौती

अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर आर घोडके (IPS) महोदय की प्राथमिकता युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालना और अवैध तस्करी पर लगाम लगाना रही।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad