बागेश्वर:व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर रिस्क ऑडिट, सुरक्षा मानकों की हुई परख”
जनपद बागेश्वर।*फायर सीजन के लिए बागेश्वर पुलिस अलर्ट: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर रिस्क ऑडिट, सुरक्षा मानकों की हुई परख”।

*पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक- 03.05.2026 को फायर टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरीक्षण अभियान चलाया गया । जिस दौरान फायर यूनिट बागेश्वर द्वारा **बागेश्वर नगर क्षेत्रांतर्गत व्यवसायिक प्रतिष्ठान –कैंटेबिल मॉल , हार्डवेयर, और रेस्टोरेंटों आदि दुकानों में अग्निसुरक्षा दृष्टिकोण से फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।* फायर टीम ने मौके पर *अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की और संबंधित प्रबंधकों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश के अतिरिक्त संस्थान के कर्मचारियों को आवश्यक अग्नि सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी कि अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल क्या कदम उठाएं,* प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का सही संचालन कैसे करें, भविष्य में किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए किन सावधानियों का पालन करें।मीडिया सैल पुलिस कार्यालय जनपद बागेश्वर



