अग्नि सुरक्षा के प्रति बागेश्वर फायर सर्विस सतर्क: गरुड़ में पेट्रोल पंप का फायर ऑडिट और कपकोट में होटल-रेस्टोरेंट का सघन निरीक्षण।

ख़बर शेयर करें

अग्नि सुरक्षा के प्रति बागेश्वर फायर सर्विस सतर्क: गरुड़ में पेट्रोल पंप का फायर ऑडिट और कपकोट में होटल-रेस्टोरेंट का सघन निरीक्षण

पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखण्ड, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के आदेशों-निर्देशों के अनुपालन में जनपद की फायर यूनिट्स द्वारा सार्वजनिक सुरक्षा के दृष्टिगत सघन निरीक्षण और ऑडिट अभियान चलाया गया।
आज दिनॉक-05/02/2026 को फायर स्टेशन गरुड़ से एल.एफ.एम. आनंद सिंह के नेतृत्व में फायर टीम द्वारा गरुड़ स्थित नायरा पेट्रोल पंप का विस्तृत ‘फायर ऑडिट’ किया गया।
निरीक्षण के दौरान:
• पंप परिसर में स्थापित अग्निशमन उपकरणों (Fire Extinguishers) की कार्यक्षमता और एक्सपायरी डेट की बारीकी से जाँच की गई।
• उपस्थित कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में घबराए बिना उपकरणों के तत्काल संचालन का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण (Demo) दिया गया।
• प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए गए कि अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील (Working Condition) रखा जाए और आपातकालीन मानकों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
इसी क्रम में कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत प्रभारी अग्निशमन अधिकारी LFM हयात सिंह राठौड़ के नेतृत्व में फायर टीम द्वारा विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा:
रसोई और डायनिंग एरिया में उपलब्ध प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का परीक्षण किया गया।
• होटल स्टाफ को गैस लीकेज या शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग से बचाव हेतु आवश्यक सुझाव और तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
फायर एग्जिट और सुरक्षा मानकों के पालन हेतु कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।
अपील:
बागेश्वर फायर सर्विस सभी प्रतिष्ठान स्वामियों से अपील करती है कि वे अपने संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 या निकटतम फायर स्टेशन को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad