बागेश्वर:फायर सर्विस ने त्वरित कार्रवाई कर हटाए दो खतरनाक पेड़, यातायात सुचारू कर टाली संभावित दुर्घटनाएं।

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, बारिश के दौरान जनसुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आज दिनांक 09/07/2026 को फायर सर्विस की टीमों ने दो अलग-अलग स्थानों पर त्वरित कार्रवाई कर मार्ग से खतरनाक पेड़ों को हटाया और संभावित दुर्घटनाओं को टालते हुए यातायात सुचारू कराया।

प्रथम घटना में प्रातः 08:20 बजे फायर स्टेशन गरुड़ को सूचना प्राप्त हुई कि नरसिंह मंदिर, मैगड़ी स्टेट के समीप मुख्य सड़क पर चीड़ का विशाल पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री धन सिंह के निर्देशन में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को सुरक्षित रूप से काटकर सड़क से हटाया तथा बाधित मार्ग को शीघ्र ही यातायात के लिए सुचारू कर दिया।

दूसरी घटना में 11:17 बजे फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना मिली कि ANM सेंटर के आगे आम का एक बड़ा पेड़ खतरनाक रूप से झुक गया है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी। सूचना पर फायर स्टेशन इंचार्ज LFM त्रिलोक राम के नेतृत्व में फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने वुडन कटर एवं रस्सियों की सहायता से तथा नगर पालिका की स्काई लिफ्ट के सहयोग से पेड़ पर चढ़कर उसे सुरक्षित तरीके से काटकर हटा दिया। इस कार्रवाई से मार्ग पर आवागमन सामान्य हुआ तथा संभावित जनहानि और दुर्घटना की आशंका समाप्त हो गई।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad