बागेश्वर:फायर सर्विस ने त्वरित कार्रवाई कर मार्ग पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाकर यातायात किया सुचारू।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, जनसुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आज दिनॉक-13/07/2026 को फायर स्टेशन बागेश्वर को PFT के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रवाईखाल-गरुड़ रोड के पास एक विशाल सूखा चीड़ का पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है । घटना की सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू यूनिट ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुचीं जहॉ पेड़ गिरने के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक सफेद रंग की कार की खिड़की और शीशे पेड़ की टहनी के चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।

टीम ने वुडन कटर की मदद से विशालकाय पेड़ को छोटे टुकड़ों में काटा और सड़क से हटाकर किनारे किया। लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अवरुद्ध मार्ग को दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और सुचारू कर दिया।
स्थानीय लोगो व राहगीरों द्वारा फायर टीम की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की गयी ।
इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
रेस्क्यू फायर टीम :
1.LFM त्रिलोक राम
2.DVR – रमेश बंगारी
- FM – दीपक कुमार
- FW – अंजना
- FW – हिना
- FW – लोकेश
मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेशअवर

