बागेश्वर:पूर्व ग्रामप्रधान,जिलापंचायत सदस्य,और बिलौना वार्ड के सभाषद रहे स्व०भूपेंद्र सिंह सुयाल जी के पुत्र विक्की सुयाल ने ली भाजपा की सदस्यता

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:वार्ड नंबर १ बिलोना के सभासद रहे स्व ०भूपेंद्र सिंह सुयाल के पुत्र विक्की सुयाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है ।स्व०भूपेंद्र सिंह सुयाल जी की देहांत के बाद बिलोना वार्ड की सदस्य की सीट बीते लंबे समय से रिक्त चल रही है जिसपर विक्की सुयाल भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतरेंगे उनके इस वार्ड से निर्विरोध चयन किए जाने की भी चर्चाएं चल रही हैं ।विक्की सुयाल की अगर बात करें तो वो पहली बार सक्रिय राजनीति में आए हैं ।उनके पिता स्व०भूपेंद्र सुयाल पूर्व में तत्कालीन बिलोना ग्रामसभा में ग्राम प्रधान चुने गए अपनी विकासवादी सोच के बूते,प्रधान के कार्यकाल के पूर्ण होने के बाद के ही चुनाव में मटेला जिलापंचायत सीट में वो जिला पंचायत सदस्य चुने गए बाद में नगर पालिका विस्तार के बाद बिलोना नगर पालिका बागेश्वर में आ गया और यहां भी स्व ०भूपेंद्र सिंह सुयाल बिलोना के पहले सभासद के रूप में चुने गए।और 29नवंबर2020 को उनका आकस्मिक निधन होने से बिलोना वार्ड की सीट खाली हो गई थी जिसमे अब जून माह में चुनाव होना है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad