बागेश्वर : यहां अंगीठी की गैस से परिवार के चार लोग हुवे बेहोश, अस्पताल में भर्ती

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के दाड़िमठौक गांव में घर के भीतर रखी अंगीठी की गैस लगने से एक ही परिवार के चार लोग बेहोश हो गए। प्रभावितों में बच्ची भी शामिल है। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी सेहत में पहले की तुलना में सुधार है। सुबह दूध लेने आई महिला के चलते घटना का पता समय पर चल गया और बड़ी घटना होने से बच गई।कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 112 पर – गुनाकोट ग्राम पंचायत के तेवाड़ीगांव, दाड़िमठौक तोक से चार लोगों को गैस लगने की सूचना मिली थी। तत्काल 112 और पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हुई। 108 सेवा की एंबुलेंस भी साथ गई।
मौके पर जाकर गैस लगने से प्रभावित नवीन चंद्र तिवारी (62) पुत्र गंगादत्त तिवारी, उनकी पत्नी विमला

तिवारी (55) बहू बबीता तिवारी (24) पत्नी योगेश तिवारी और पोती काव्या (02) को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।
चारों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिजिशियन चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने बताया कि गैस लगने के कारण चारों की हालत बिगड़ गई थी। इलाज के बाद सेहत में सुधार हो रहा है।

Ad
Ad Ad Ad