बागेश्वर:ड्यूटी के साथ निभाया मानवता का फर्ज : बागेश्वर पुलिस के जवानो ने किया रक्तदान, बचाई महिला की जान।

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

ड्यूटी के साथ निभाया मानवता का फर्ज : बागेश्वर पुलिस के जवानो ने किया रक्तदान, बचाई महिला की जान।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस ‘सेवा और सुरक्षा’ के संकल्प को पूरा करते हुए निरंतर मानवीय कार्य कर रही है। आज दिनॉक-08/06/2026 को जिला अस्पताल बागेश्वर में उपचाराधीन एक महिला की स्थिति अचानक बिगड़ गई।डॉक्टरों द्वारा महिला को बचाने के लिए तुरंत बी-पॉजिटिव (B+) ब्लड की जरूरत बताने पर जब परिजनों को कहीं ब्लड नहीं मिला, फोन कॉल के माध्यम सूचना मीडिया सैल पुलिस कार्यालय को प्राप्त हुई , पुलिस कार्यालय में नियुक्त कानि0 हिमांशु वर्मा एवं कानि0 सौरभ कुमार द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के लिए रक्तदान किया गया । उक्त कर्मचारियों द्वारा पुर्व में भी रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में सहयोग किया जा चुके है। उनके इस त्वरित और संवेदनशील कदम की स्थानीय जनता और सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

समय पर इलाज हेतु रक्त मिलने पर बीमार महिला के परिजनों व चिकित्सालय स्टाफ द्वारा उक्त कर्मचारियों व जनपद पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

Ad
Ad Ad