बागेश्वर आगामी विधानसभा चुनाव की हलचल तेज भाजपा के चुनावी अभियान का हुआ आगाज,बूथ सत्यापन का महाभियान शुरू

Ad
ख़बर शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के आहवाहन पर जिले भर की 370 बूथ समितियों के सत्यापन का काम प्रारंभ कर दिया है l भाजपा जिला महामंत्री व बूथ सत्यापन अभियान के संयोजक राजेंद्र परिहार ने बताया कि भाजपा पूर्ण रूप से चुनावी मोड में आ चुकी है। चुनावों में लगभग 120 दिन का समय बचा है इन 120 दिनों का पूरा रोड मैप भाजपा द्वारा तैयार कर लिया गया है l जिसके प्रथम चरण में जिले की सभी 370 बूथों की समितियों को चुस्त दुरुस्त करने हेतु 216 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है l ये सभी 216 कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर जाकर बूथ समिति के कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे तथा नये लोगों को पार्टी से जोड़कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे l

    राजेंद्र परिहार ने बताया कि बूथों पर जाने वाले पदाधिकारी उस बूथ पर पन्ना प्रमुखों व पन्ना टोली को उनके कार्यो के बारे में समझाएंगे l तथा नए-पुराने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें चुनावों हेतु आवश्यक तैयारी के संबंध में चर्चा करेंगे l बूथ समिति सत्यापन महाभियान को सफल रूप से संचालित करने के लिए जिले में जिला महमंत्री राजेंद्र परिहार के नेतृत्व में 6 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है l तथा प्रत्येक मंडल स्तर पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो कि इस पूरे कार्यक्रम की निगरानी व प्रचार प्रसार करेंगे। 
ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad