बागेश्वर:(जश्न)भाजपा में जश्न 4 टाइम विनर विधायक दास के कैबिनेट मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बंटी मिठाइयां,हुई आतिशबाजी और बजे ढोल

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर विधानसभा के विधायक श्री चन्दन राम दास जी के मंत्री बनने खबर जैसे ही बागेश्वर पहुंची तो बागेश्वर जिले के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई सभी कार्यकर्ताओं का एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी हो गया।
भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर इकट्ठा होकर दास जी के मंत्री बनने का जश्न मनाना शुरू कर दिया। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई तथा बैंड बाजे के साथ आतिशबाजी कर दास जी के मंत्री बनने पर खुशी जताई गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री डॉ राजेंद्र परिहार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुबोध लाल साह, शेर सिंह बिष्ट, मथुरा प्रसाद, प्रकाश शाह जी, नवीन रावल जी, नितिन जोशी, अनुज साह गंगोला, योगेश परिहार, भरत टंगड़िया, नंदन रावत, योगेश रावत, नूतन साह, चंदन बाल्मीकि, रोहित पंत, चंदन परिहार, दिनेश परिहार, पंकज टम्टा, राहुल साह, आदि अनेक दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad