बागेश्वर:आयुर्वेद विभाग बागेश्वर द्वारा अनासक्ति आश्रम कौसानी में हरित योग शिविर का आयोजन

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



बागेश्वर, 4 जून 2026। आयुर्वेद विभाग बागेश्वर द्वारा जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी बागेश्वर डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली के निर्देशन में आम जनमानस के स्वास्थ्य संवर्धन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा निरोगी जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनासक्ति आश्रम प्रांगण कौसानी में हरित योग शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व होटल एसोसिएशन अध्यक्ष श्री बीo डीo जोशी जी द्वारा भगवान धन्वन्तरि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। योग शिविर में विभागीय योग अनुदेशको द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही नियमित योगाभ्यास के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर उपस्थित पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए योग को स्वस्थ जीवन की दिशा में एक प्रभावी माध्यम बताया।
कार्यक्रम के अंत में वर्तमान होटल एसोसिएशन अध्यक्ष श्री गजेंद्र मेहरा जी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। उन्होंने आम जनमानस से नियमित योगाभ्यास अपनाने तथा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन गरुड़ ब्लॉक योग नोडल अधिकारी डॉ. गौरव अग्रवाल द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, योग प्रशिक्षकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

Ad
Ad Ad Ad