बागेश्वर: कपकोट के ऊपरी इलाकों में भारी ओलावृष्टि,मिकिला,खल्लपट्टा , खलझूनी , तरसाल पतियासार में फसलों को भारी नुक्सान की सूचना,देखिए विडियो

ख़बर शेयर करें

कपकोट: विकास खण्ड कपकोट के ग्राम सभा मिकिला खल्लपट्टा , खलझूनी , तरसाल पतियासार में भारी ओला वृष्टि होने की सूचना मिल रही है,इन ग्रामीण अंचलों में ओले गिरने गिरने से चारो ओर वर्फ के समान सफेदी देखने को मिली बताया जा रहा है कि इस ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
वहीं ग्रामीणों की सूचना पर एक्टिव मोड में ब्लाक प्रमुख कपकोट गोबिन्द सिंह दानू ने उपजिलाधिकारी कपकोट व तहसीलदार को सूचना कर मौके पर पटवारी को भेजकर फसलों के हुए क्षति का आंकलन करवाकर मुआवजा दिलवाने को कहा ,अब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच इस ओलावृष्टि से हुवे नुकसान का आकलन कर अग्रिम कार्यवाही करेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad