बागेश्वर: यहां सुबह सुबह गुलदार ने गांव में पहुंच लोगों के बीच गाय पर किया हमला,ग्रामीणों के हल्ला मचाने भागा गुलदार,खौफ का माहौल

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद में भी गुदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है आज अमसरकोट गांव मे सुबह 4बजे तेंदुवे द्वारा गाय पर हमला करने की खबर आई है बताया जा रहा है अमसरकोट गांव निवासी दीवान सिंह पुत्र स्व अमर सिंह के घर के गोठ में सुबह सुबह गुलदार ने गाय में हमला कर दिया हमले में गाय घायल हो गई ,इस दौरान आस पड़ोस के लोगो व घर के सदस्यों द्वारा हला करने पर गुलदार भाग तो गया पर पूरे गांव में खौफ का माहौल बना है ।ग्रामीणों द्वारा सुबह वन विभाग को भी फोन के जरिए सूचना दी गई ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से उचित कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad