बागेश्वर:यहां इसलिए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया

ख़बर शेयर करें

स्टेट बैंक तिराहे में फार्मेसिस्ट कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर उत्तराखंड सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन कर सरकार को जताने का काम किया इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री बाल कृष्ण जी ने बताया कि जिले के फार्मेसिस्ट जो कई वर्षों से कार्यरत हैं और कोरोना काल में दिन रात अपनी पूरी सेवा दे रहे थे लेकिन सरकार द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री श्री बालकृष्ण ने बताया कि इनकी मांगें जायज है अगर शीघ्र इनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे समस्त स्वास्थ्य कर्मियों एवं कांग्रेस जनों के साथ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड सरकार की होगी इस अवसर पर बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, अर्जुन देव ,संदीप पंत, धीरज कुमार ,पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगडिया, राजा पांडे, गौरव पाठक ,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनपद के फार्मेसिस्ट उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad