बागेश्वर: भोले की बागनाथ नगरी में जिला पत्रकार संगठन द्वारा किया गया होली कार्यक्रम का आयोजन, होल्यारों ने जमकर गाए होली के गीत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: बागेश्वर जनपद में भी चारों ओर खड़ी और बैठ होली की धूम मची है। नगर से लेकर गावों तक होली शबाब में है। इसी क्रम में जिला पत्रकार संगठन द्वारा नगर वासियों के साथ बाबा बागनाथ मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरी ने शिरकत करते हुए होली गीत गाए।

इस मौके पर नगर के कई वार्डो से महिलाए होली गायन कार्यक्रम में पहुंची। जहां गोरी के नंदन होरी खेले.. से लेकर मत मारो मोहन पिचकारी, जोगी आयो शहर में व्योपारी आदि होली गीत से पूरा परिसर गुंजायमान रहा और होली के रंगीले गीतों में होल्यार जमकर झूमे।

बाबा बागनाथ मंदिर में तीन घंटों तक चली होली मिलन कार्यक्रम में जमकर धूम रही। वही पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के द्वार भी उत्सव वेंकट हॉल में भी होली का आयोजन किया गया। जहा राग पर आधारित होली का आयोजन किया गया।जहा राग पर आधारित होली का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकार संगठन के अध्यक्ष दीपक पाठक, कोषाध्यक्ष सुंदर सुरकाली, घनश्याम जोशी, उपाध्यक्ष महिप पांडे, हिमांशु गढ़िया, पूरन तिवाड़ी, जगदीश उपाध्याय,सलीम खान, मंत्री प्रतिनिधि मनोज ओली, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र परिहार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक घस्याल, मनोज बचखेती, लता प्रसाद, संजय साह जगाती,मोहित लोहमी,जीवंती कांडपाल, रमेश कृषक, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी, किरन पांडेय, प्रमोद जोशी, सौरभ जोशी, राहुल साह, राजेंद्र दानू,आर पी कांडपाल, सुनीता शाह, बबिता देवी, प्रेमा शाह, संजय जगाती, राजेंद्र उपाध्याय, प्रशांत पांडेय, हरीश पांडेय, उमेश जोशी, गौरव पंत,जगदीश पाठक बृज भूषण वर्मा सहित दर्जनों होल्यार मौजूद रहे।