बागेश्वर: गरुड़ से सीएम धामी की हुंकार,ये उपचुनाव लगायेगा प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों पर मुहर

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर :मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गरुड़ पहुंच पहले रोड शो किया इसके बाद सीएम धामी सीधे रामलीला मैदान पहुंचे और जनसभा को संबोधित कर सीएम धामी ने कहा कि मातृ शक्ति का समर्थन हमेशा बीजेपी को मिलते आया है,साथ ही उन्होंने कहा कि ये विधानसभा उप चुनाव आम चुनाव नही है बागेश्वर उपचुनाव देश के परिदृश्य का चुनाव है, ये उप चुनाव राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर मोहर लगाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि मानसखण्ड के तहत कुमाऊ के सभी मन्दिरो का पुर्ननिर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा अपने चार विधायक कार्यकाल में जो ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। उसका परिणाम ही है क्षेत्र की जनता की मौजूदगी है चुनावों में अवसर बहुत मिलते है। धर्म, संस्कृति, को नही पहचानते है वह भी चुनाव में है। उन्होंने कहा कि 21 वी सदी भारत की होगी। गरुड़ मेडिकल कालेज को मूर्त रूप देने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। स्व चन्दन राम दास को मंत्रिमंडल में उनके अनुभव के आधार पर शामिल किया। उनका अनुभव राज्य के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। साथ ही सीएम धामी ने कांग्रेस को घेरते हुवे कहा कि कांग्रेस को वोट देना जहर पीने के समान है। इसलिए जहर नही अमृत पियो भाजपा के पक्ष में मतदान करें। शिव की नगरी से पार्वती दास को जीतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कत्यूर घाटी के मन्दिरो के नवनिर्माण के लिए भाजपा को जीताना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नारा दिया कि गरीबी हटाओ लेकिन गरीबी तो हटी नही लेकिन पूरे देश से कांग्रेस हट गई। उन्होंने कहा कि भ्रटाचार का मतलब कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बागेश्वर के विकास के लिए 3 अरब से अधिक की योजनाएं स्वीकृत किये है। नकल अध्यादेश, समान नागरिक संहिता, राज्य आंदोलन कारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण, कृषि को जंगली जानवरों से बचाने के एक लक्ज बन्दरों के बन्धियाकर किया है। जिससे आने वाले समय में खेती को नुकसान से बचाया जा सकते है।उन्होंने कहा कि 5 सितम्बर के मतदान में पार्वती दास को जिताने के लिए हर मतदाताओं को अपने परिचितों को 5 फोन कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की । उन्हीने कहा कि अगले 3 वर्षो में इस क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने का संकल्प लेता हूं। उन्होंने कहा कि स्व चन्दन राम दास जी के अधूरे के कार्यो को उनकी पत्नी पार्वती दास पूरी करेंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी जनता को संबोधित कर कहा कि पुष्कर धामी क़े नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम पेश कर रही है। कार्यकर्ताओं के उत्साह बता रहा है कि भाजपा इस चुनाव की भारी उत्साह से जीत रही है। केंद्र व प्रदेश की सरकार के बदौलत जनपद का चहमुखी विकास हो रहा है।जनता शराब व पैसे में बिकने वाली नही है। वही मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि महिलाओं को नौकरी में आरक्षण देने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा ये चुनाव दुःख का चुनाव है।इसमें महिलाओ की भागीदारी बता रही है कि भाजपा ये चुनाव भारी मतों से जीतने जा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बागेश्वर के विकास के लिए कृतसंकल्प है।इस जनपद व विधानसभा के विकास के लिए भाजपा का जीतना बेहद जरूरी है प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, राजेन्द्र बिष्ट, प्रमोद नैलवाल,सांसद अजय टम्टा,बसंती देव, पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास, शिव सिंह बिष्ट, पुष्कर धामी, सुरेश गढ़िया,मंगल राणा, जनार्दन लोहनी, गोपाल किरमोलिया, रंजीत दास, हेमा बिष्ट, आदि कई पार्टी नेता सभा में मौजूद रहे।