बागेश्वर:यहां खौफ का नाम बना गुलदार पिंजरे में हो गया कैद,ग्रामीणों ने ली राहत की सांस,देखिए विडियो

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:जिले की काफलीगैर तहसील के असों गांव में लगातार आतंक मचा रहा गुलदार आंखीरकार पिंजरे में कैद हो गया है।ग्रामीणों की मांग पर गांव में पिंजरा लगाया गया था कल रात वह पिंजरे में फंस गया। गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

पिंजरे में कैद गुलदार

असों गांव में बीते 29 जुलाई की रात को गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला को अपना निवाला बना दिया था। वन विभाग ने गांव में घटनास्थल के समीप ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। चार जगहों पर ट्रैप कैमरे भी लगे थे। हालांकि गुलदार दो दिनों तक गांव में अलग अलग स्थान पर दिखा, लेकिन पिंजरे के समीप नहीं आया, लेकिन बीती रात वह पिंजरे में कैद हो गया। वही रेंजर श्याम सिंह करायत और वनकर्मियों की टीम गुलदार को वन विभाग कार्यालय बागेश्वर ले आए है।

Ad