बागेश्वर:कपकोट में यहां भालू का हमला,ग्रामीण गंभीर रूप से घायल,हल्द्वानी रेफर

ख़बर शेयर करें

दिनांक 13.11.2022 को तहसीलदार कपकोट द्वारा अवगत कराया गया है कि श्री शेर सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र 51 वर्ष ग्राम भनार बाला अपनी बकरियों को चुगाने जुबारा तोक में गये थे। जिन्हें दिन के समय 3 बजे भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिन्हें उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद। उन्हें जिला चिकित्सालय बागेश्वर लाया गया। जहाँ से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।भालू ने घायल की एक आंख को बुरी तरह चोटिल किया है ।

शेर सिंह पुत्र भीम सिंह ने बताया कि वह घर के पास के जंगल में बकरी चराने के साथ साथ लकड़ी लेने गया था। इसी बीच भालू ने उस पर हमला कर दिया। उसने हल्ला मचाया तो गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।


ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad