बागेश्वर: कत्यूर क्षेत्र में यहां किसानों के सम्मान के लिए होता है ,किर्साण महोत्सव

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर हितैषी विद्या निकेतन देवनाई मे तीन दिवसीय छठे किर्साण महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया हितैषी संस्था के संचालक किशन राना जी के सहयोग से प्रति वर्ष किर्साण महोत्सव का आयोजन किसानों के सम्मान हेतु बागेश्वर जिले के कत्यूर क्षेत्र में किया जाता है।


महोत्सव के प्रथम दिन समाजसेवी भैरव नाथ टम्टा जिला पंचायत सदस्य भावना दोसाद चन्द्र शेखर पान्डे जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर व सगुन आखर के साथ इस भव्य महोत्सव का प्रारंभ हुआ व तत्पश्चात् अल्मोड़ा जिले के चयनित महिला किसानों का शाक्षातकार हुवा व हितैषी विध्या निकेतन के बच्चों द्वारा भव्य रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया महोत्सव के दुसरे दिन सास्कृतिक विभाग में पंजीकृत दल हिमाला सामाजिक संस्था के कलाकारों ने भव्य रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये व बागेश्वर जिले के चयनित महिला किसानों का शाक्षातकार हुवा महोत्सव का समापन बागेश्वर व अल्मोड़ा जिले के महिला किसानों के भव्य सास्कृतिक जुलूस के साथ कौसानी अनासक्ति आश्रम मे हुवा जहाँ पर चयनित महिला किसानों को पुरुस्कृत किया गया इस अवसर पर राज्य शभा सांसद प्रदीप टम्टा समाज सेवी भैरव नाथ बबलू नेगी चन्द्र शेखर पान्डे भावना दोसाद मंजू बोरा गंगा देवी कमला देवी भास्कर तिवारी पुष्पा राना सहित जनपद के अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर चयनित महिला किसानों को सम्मानित किया!

Ad