बागेश्वर: इस गांव में घर के आंगन में बैठी युवती पर गुलदार का हमला,दहशत में ग्रामीण

ख़बर शेयर करें

जिले में गुलदार का आतंक की खबरें लगातार प्रकाश में आ रही हैं । जगह जगह गुलदार कई मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है।

बीते रोज देर शाम बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील के नाघर जोशीगाव में घर के आंगन में खड़ी युवती पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। लोगो के हल्ला करने पर गुलदार जंगल की और भाग गया। गुलदार के हमले में युवती की दाए पैर जख्मी हो गया। युवती को आसपास के लोग 108 के माध्यम से जिला अस्पताल ले आए जहा युवती का उपचार चल रहा है।ग्रामीणों ने बताया की गांव में इन दिनों धान कटाई और मढ़ाई का कार्य चल रहा है। कल देर शाम भी गांव के ज्यादातर घरों में मढाई का कार्य चल रहा था। वही मनीषा पुत्री आनंद सिंह भंडारी 21 वर्ष भी घर के आंगन में खड़ी थी। तभी गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों के हल्ला करने पर गुलदार उसके दाएं पैर को चोटिल कर जंगल की और भाग गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहा उसका उपचार किया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad