बागेश्वर:आगामी उत्तरायणी मेला-2026 के दृष्टिगत सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन हेतु बागेश्वर पुलिस एवं व्यापार मंडल के बीच समन्वय बैठक संपन्न
आगामी उत्तरायणी मेला-2026 के दृष्टिगत सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन हेतु बागेश्वर पुलिस एवं व्यापार मंडल के बीच समन्वय बैठक संपन्न।
आगामी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक ‘उत्तरायणी मेला-2026’ के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में आज दिनॉक-05/01/2026 को कोतवाली बागेश्वर परिसर में पुलिस उपाधीक्षक कपकोट, श्री मनीष शर्मा द्वारा एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं मेला कमेटी के सदस्यों ने प्रतिभाग किया, जहाँ मेले के सफल संचालन हेतु विभिन्न सुरक्षात्मक एवं व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मेले के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात को सुचारू रखने, पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और भीड़ प्रबंधन हेतु ठोस रणनीति पर चर्चा की गई। व्यापारियों से अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा के भीतर ही लगाने ताकि आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, मेले की गरिमा बनाए रखने हेतु स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु सीसीटीवी कैमरों और वालंटियर्स की तैनाती पर जोर दिया गया।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया गया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मेले के दौरान व्यापारिक गतिविधियों को अनुशासित रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बागेश्वर पुलिस समस्त व्यापारियों और नागरिकों से अपील करती है कि मेले को भव्य और शांतिपूर्ण बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

