बागेश्वर: घायल वन्य जीव बिलोना वार्ड में घर के समीप पहुंचा,लक्ष्मण ने इंसानियत दिखाते हुए वन्य जीव की सूचना वन विभाग को दी विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
ADVERTISEMENTS
बागेश्वर: नगर के समीप बिलोना वार्ड में घायल अवस्था में वन्य जीव घुरड़ लक्ष्मण सिंह के घर के समीप पहुंच गया सुबह के वक्त घूमने जा रहे लक्ष्मण की नजर उस पर गई जिसके बाद लक्ष्मण ने इंसानियत का फर्ज अदा करते हुए इस वन्य जीव की सूचना वन विभाग को दी और कुछ वक्त बाद वन विभाग की टीम लक्ष्मण के घर पहुंची और इस वन्य जीव को रेस्क्यू किया ।लक्ष्मण के इस इंसानियत भरे कार्य की पूरे बिलोना क्षेत्र में सराहन हो रही है।


