बागेश्वर -सरयू नदी में बह कर आये शव की हुई शिनाख्त मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर बिलौना सरयू नदी में बह कर आये महिला के शव की शिनाख्त हो गई है ।मिली जानकारी के अनुसार मृत महिला तुपेड की है ।इनदिनों वो अपनी बहन के यहां कठायल बाड़ा में आई थी अवगत करदें की आज सुबह के वक्त सुबह बिलौना पुल के पास स्थानीय लोगों ने सरयू नदी में एक महिला को बहते हुए देखा। स्थानीय युवा कमल सिंह नेगी, योगेश और दयाकिशन ने उक्त बहती महिला को नदी से बाहर निकाला जिसके बाद मृत महिला की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही करते हुवे महिला की शिनाख्त में लग गई शाम को मृतका की शिनाख्त नीमा देवी उम्र35 वर्ष पत्नी नवीन सिंह निवासी तुपेड़ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतका का पति रुद्रपुर में कार्यरत है। मृतका अपनी बहन के वहां कठायतबाड़ा में रह रही थी। इससे पहले महिला रुद्रपुर में पति के साथ ही रहती थी। पति रविवार को ही महिला को उसकी बहन के घर कठायतबाड़ा छोड़कर गया था। मामले में कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया  कि मृतका के परिजन द्वारा बताया ये भी जा रहा है कि मृत महिला सुबह 11 बजे घर से निकली थी और प्रथम दृश्या मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पूरे मामले की जांच गहनता से की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad