बागेश्वर:कौसानी पुलिस ने जाना बुजुर्ग, पुलिस पेंशनरो एवं एकल नागरिकों का हाल, सुरक्षा का दिलाया भरोसा
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में थाना कौसानी पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बुजुर्ग, पुलिस पेंशनरो एवं एकल नागरिकों से उनके घर जाकर मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधि अथवा साइबर अपराध की आशंका होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की।
पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों को महिला एवं वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की जानकारी देते हुए डिजिटल ठगी से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि बागेश्वर पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए हर समय तत्पर है।
बुजुर्ग एवं एकल नागरिकों ने पुलिस के इस मानवीय एवं संवेदनशील प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
बागेश्वर पुलिस की अपील:
“अपने आसपास रहने वाले बुजुर्ग एवं अकेले रह रहे नागरिकों का समय-समय पर हालचाल अवश्य लें। आपकी छोटी-सी संवेदनशीलता उनकी बड़ी सुरक्षा बन सकती है।”
मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

