बागेश्वर:कोतवाली पुलिस ने दबोचा स्मैक तस्कर।युवाओं को नशे का जहर परोसने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने दबोचा स्मैक तस्कर।
युवाओं को नशे का जहर परोसने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस को एक स्मैक तस्करी के मामले में काफी समय से वांछित चल रहे तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली बागेश्वर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या- 68/2025, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के अंतर्गत वांछित अभियुक्त मयंक सिंह कन्याल (उम्र 25 वर्ष), निवासी दुर्गा विहार, मुखानी (नैनीताल) की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वांछितों की धरपकड़ हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयासों एवं पतारसी-सुरागरासी के आधार पर दिनांक-05.01.2026 को अभियुक्त मयंक सिंह कन्याल को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
मुकदमा FIR NO- 171/2024, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट – थाना मुखानी, जनपद नैनीताल।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मयंक सिंह कन्याल (उम्र 25 वर्ष), निवासी दुर्गा विहार, मुखानी (नैनीताल)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
- उ0नि0 मनोहर चन्द – कोतवाली बागेश्वर।
- कानि0 राजेन्द्र सिंह – कोतवाली बागेश्वर।
- कानि0 इमरान खान – एसओजी (SOG) बागेश्वर।

