बागेश्वर:महिला हेल्प लाइन बागेश्वर टीम द्वारा सम्बन्धित विभाग के साथ मिलकर यहां नाबालिग लड़की का विवाह होने से रोका साथ ही परिजनों को किया जागरूक

ख़बर शेयर करें

प्रभारी A.H.T.U (एण्टी हयूमैन ट्रैफ़िकिंग यूनिट) / महिला हेल्प लाइन बागेश्वर टीम द्वारा सम्बन्धित विभाग के साथ मिलकर कोतवाली बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की का विवाह होने से रोका साथ ही परिजनों को किया जागरूक।

दिनांक: 02.02.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चनौली में एक नाबालिग लड़की की शादी फरवरी मॉह के तृतीय सप्ताह में होनी तय हुई है। प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक श्री टी0आर0 बगरेठा , प्रभारी एण्टी हयूमैन ट्रैफ़िकिंग यूनिट उ0नि0 मीना रावत/महिला हेल्प लाइन मय सी0डब्ल्यू0सी0 (बाल कल्याण समिति)/वन स्टॉप सेंटर, कोतवाली बैजनाथ पुलिस की टीम के साथ मौके पर गए तो पता चला कि ग्राम चनौली कोतवाली बैजनाथ की एक नाबालिग लड़की का विवाह फरवरी के तृतीय माह में होना तय हुआ है । जन्मतिथि के सम्बन्ध में दस्तावेज चैक किये तो लड़की की 18 वर्ष से कम उम्र का होनी पायी गयी । इस पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल बागेश्वर/सी0डब्ल्यू0सी0, वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा नाबालिग का विवाह रुकवाया गया तथा उक्त सम्बन्ध में नाबालिक के परिजनों की काउंसलिंग करायी गयी उन्हें बाल विवाह अधिनियम के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया बाद काउंसलिंग नाबालिग के परिजन द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि पुत्री की शादी बालिग होने के उपरान्त ही करेंगे ।

तत्पश्चात प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक श्री टी0आर0 बगरेठा , प्रभारी A.H.T.U (एण्टी हयूमैन ट्रैफ़िकिंग यूनिट) / प्रभारी महिला हेल्प लाइन उ0नि0 मीना रावत / सी0डब्ल्यू0सी0, वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा ग्राम चलौनी में पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत उपस्थित स्थानीय/ ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति,मानव तस्करी, साइबर क्राइम,ऑपरेशन मुक्ति, यातायात नियमों, नशा मुक्ति के साथ-साथ डॉयल- 112, 1090,1098 साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उत्तराखण्ड पुलिस एप, अपने और अपने घर वालो से भी उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड करवाने की बात कही “उत्तराखण्ड पुलिस एप” के अन्तर्गत महिलाओ के लिये वरदान “गौरा शक्ति फीचर” आदि के सम्बंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad