बागेश्वर:ग्राम प्रधान पंचायत बिलाड़ी द्वारा वन पंचायत में अवैध खनन रोकने को जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:ग्राम प्रधान पंचायत बिलाड़ी द्वारा वन पंचायत में अवैध खनन रोकने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है ।इनका कहना है की लीज स्वामी द्वारा खनन मानकों की धज्जियां उड़ाते हुवे खनन कार्य किया जा रहा है। ज्ञापन में लिखा गया है कि सेड से ऊपर व नीचे 50मीटर के अंदर खनन कार्य किया जा रहा है, नायल धपोला गांव के सार्वजनिक भूमि व वन पंचायत भूमि में भी खनन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है साथ ही इनका कहना है की 11.11.21को हम ग्रामवासियों ने पत्र के माध्यम से वन पंचायत को लीज एरिया से बाहर करने की गुहार लगा चुके हैं ,लेकिन अभी तक इसमें कोई करवाही नहीं की गई है साथ ही इन्होंने मांग की है कि वन पंचायत में हो रहे खनन पर यथाशीघ्र रोक लाई जाय।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad