बागेश्वर:जिला न्यायालय बागेश्वर में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन

ख़बर शेयर करें

मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर के तत्वावधान में आज दिनाँक 12 नवम्बर, 2022 को जिला न्यायालय बागेश्वर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।


श्री जयेन्द्र सिंह, सीनियर सिविल जज/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा बताया गया कि श्री एस0एम0डी0 दानिश, मा0 जिला एवं सत्र न्यायालय बागेश्वर, बैंच संख्या:-01 में कुल 01 वाद(138 एन0आई0एक्ट0) का निस्तारण कर रु0 5,00,000/-का समझौता किया गया।
श्री रिजवान अंसारी, सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट, बागेश्वर के बैंच संख्या 02 में फौजदारी, 138 एन0आई0एक्ट, बैंक वसूली वाद, पारिवारिक वादों से सम्बंधित कुल 99 वादों का निस्तारण कर रु0 31,97,188/- का समझौता किया गया, इसके अलावा बैंक से सम्बंधित एवं वन विभाग से सम्बंधित प्री-लिटिगेशन के 12 मामलों का निस्तारण कर रु0 11,23,012/- का समझौता कराया गया।

इसके अलावा बैंक से संबंधित प्री-लिटिगेशन के 09 मामलों का निस्तारण कर रु0 9,29,873/- का समझौता कराया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad