बागेश्वर:यहां आंधी तूफान के में नए घर और गौशाला छत उड़ी,

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:इन दिनों लगभग हर रोज मौसम करवट बदल रहा है बारिश के साथ साथ तेज हवा तूफान का भी सामना करना पढ़ रहा है। वहीं बीते रोज भी कपकोट विकासखंड के चलखाना में तेज आधी तूफान में एक घर और गौशाला की छत उड़ने से ध्वस्त हो गई है।

दान सिंह पुत्र अमर सिंह , ग्राम चलकाना का कल शाम के समय चली आंधी तूफान में नया घर और गौशाला उड़कर छत पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है ,
उनका यहां 10 लोगों का संयुक्त परिवार है , और 72 , बकरियां , 02 भैंस , 02बैल भी उसी मकान में रहते थे , छत उड़ने से खुले आसमान के नीचे उन्होंने रात गुजारी , तहसील प्रशासन की टीम सुबह के वक्त मौके पर पहुंची ।
सूचना मिलने सूचना प्राप्त होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव और ब्लाक प्रमुख कपकोट गोविन्द सिंह दानू ने भी घटना स्थल पहूंच कर मौका मुआयना किया । उन्होंने आश्वस्त किया कि ने इस दु:ख की घड़ी में सरकार आपके साथ है और हम संभव जो भी मदद की आवश्यकता होगी उसे अवश्य पूर्ण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad