बागेश्वर:जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एन.आई.सी. कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाईजेशन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विनीत कुमार के अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एन.आई.सी. कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया। जनपद में कुल 498 सी.यू., 527 बी.यू. तथा 616 वीवीपैट का रेंडमाईजेशन किया गया। 46 कपकोट व 47 बागेश्वर विधान सभा में कुल 188-188 मतदेय स्थल है। रेंडमाईजेशन के उपरान्त 235 सी.यू., 235 बी.यू. तथा 288 वीवीपैट मशीनें बागेश्वर विधानसभा को आंवटित हुई, इसी तरह कपकोट विधानसभा को 263 सी.यू., 263 बी.यू. व 328 वीवीपैट आंवटित किये गये। इसके उपरान्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजदूगी में ईवीएम वेयर हाउस खोला गया। वेयर हाउस से रेंडमाईजेशन के पश्चात दोनों विधानसभाओं को आंवटित ईवीएम एवं वीवीपैट अलग-अलग कर संबंधित आर.ओ. (रिटर्निंग आफिसर) को विधानसभावार आवंटित कियें गयें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, आर.ओ. बागेश्वर हरगिरि, कपकोट पारितोष वर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र आर्या, प्रतिनिधि भाजपा जगदीश जोशी, कांग्रेस किशन सिंह कठायत, सपा दिवान सिंह मलडा, बसपा ओम प्रकश टम्टा, आप बलंवत सिंह आर्या तथा लोजपा से मुकेश तिवारी आदि मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad