बागेश्वर:नहीं देखी होगी पर्यावरण संरक्षण की ऐसी नजीर,यहां पौधों को राखी बांधकर दिया बड़ा संदेश,विडियो भी देखिए

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:के वृक्ष प्रेमी और पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा आगे रहने वाले किशन सिंह मलड़ा द्वारा रक्षाबंधन महापर्व पर देवकी लघु वाटिका में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

पंडित बसंत बल्लभ जोशी जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सभी के हाथों में रक्षा सूत्र बाँधा गया। किशन मलड़ा द्वारा बताया गया की यह रक्षाबंधन आजादी के 75 वें वर्ष अमृत महोत्सव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। अपनी आजादी में मानवीय सामाजिक पर्यावरण संरक्षण संकल्प के साथ ही 14 एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को सभी घरों में तिरंगा फहराकर राष्ट्र की सुरक्षा का संकल्प लिया जायेगा। कार्यक्रम में श्रीमती देवकी देवी, रमा देवी, ममता देवी, मनीषा देवी, दिया, टीना, हरीश चन्द्र पांडेय, मोहित गोस्वामी, भजन सिंह मलड़ा, प्रशांत सिंह, किशन सिंह मलड़ा,प्रकृति सिंह आदि ने सहयोग प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad