बागेश्वर:-सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर नगर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाये गये नो पार्किंग बोर्ड।

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर नगर में लगातार तेजी से बढ़ते वाहनों की संख्या चिंता का विषय बनती जा रही है और इन वाहनों का नगर में पार्किंग की कमी के चलते जगह जगह खड़े होना और अधिक चिंता का विषय बनता जा रहा है जिसके चलते नगर में अव्यवस्था देखने को मिल रही है ,इस समस्या के समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के निर्देशन में अवरोध रहित सुगम यातायात व्यवस्था हेतु

दिनांकः 05-01-2022 को प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री राजेंद्र सिंह रावत द्वारा पुलिस टीम के साथ नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था हेतु नो पार्किंग वाले स्थानों- सरयू पुल, विवेक होटल के पास, नया सरयू पुल, अस्पताल रोड में नो पार्किंग बोर्ड लगाये गये।

 

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad