बागेश्वर विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वजल परियोजना के द्वारा पर्यावरण संरक्षण स्वच्छ भारत अभियान व एक पेड़ मां के नाम व जैविक व अजैविक कूड़ा प्रबंधन आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
बागेश्वर विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वजल परियोजना के द्वारा दिनांक 1 जून से 5 जून तक जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पर्यावरण संरक्षण स्वच्छ भारत अभियान व एक पेड़ मां के नाम व जैविक व अजैविक कूड़ा प्रबंधन आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिनांक 1 जून को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रदान की जायेगी व 2 जून को मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी का कार्यक्रम चलाया जायेगा तथा 3 व 4 जून को विशेष स्वच्छता अभियान वृहद वृक्षारोपण जल स्रोत संवर्धन का कार्यक्रम चलाया जायेगा व 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चयनित ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सभी ग्रामवासियों द्वारा स्वजल परियोजना बागेश्वर को सहयोग प्रदान करने व बढ़-चढ़कर कर उपरोक्त कार्यक्रम में अपना योगदान देने की अपील की है।



