बागेश्वर:विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर में अध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ख़बर शेयर करें

विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर में अध्यापकों का एक दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दूसरा प्रशिक्षण विद्यालय स्तर पर संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की संपूर्ण जानकारी अध्यापकों को हो इस निमित्त उक्त प्रशिक्षण वर्गका आयोजन किया गया। उन्होंने कहा यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 21वीं शताब्दी की पहली शिक्षा नीति होगी जिसका लक्ष्य विकास के लिए अनिवार्य आवश्यकताओं को पूर्ण करने का होगा। प्रशिक्षण में गोकुल देव महेंद्र धपोला, मनोज पाठक, दयाशंकर, हरीश कोरंगा, अमित द्विवेदी कृष्णा भंडारी, ममता मेहरा ललिता रावत प्रियंका सूरज बर्वाल आदि अध्यापकों के द्वारा पीपीटी के माध्यम से विषयों का प्रजेंटेशन किया गया।