बागेश्वर:(दुखद)यहां गुलदार ने बनाया बुजुर्ग महिला को निवाला, ग्रामीणों में खौफ,जल्द पिंजरा लगाने की उठी मांग

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:गढ़वाल मंडल हो या कुमाऊं गुलदार के हमले की खबरें सामने आती रही है बीते कुछ वर्षों से गुलदार के हमले इंसानो में भी बड़े हैं जिनमे कइयों को अपनी जान भी गवानी पढ़ी है अब बागेश्वर जनपद के काफलीगैर तहसील के असों गांव में गुलदार के हमले ने एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान ले ली। शुक्रवार की रात को महिला शौच के लिए बाहर आई थी, इस दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला किया और उन्हें निवाला बना लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों की जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला घर में अकेले रहती थी। रोजाना की तरह वह रात को शौच के लिए बाहर आई तो गुलदार ने उनपर हमला कर दिया। शनिवार की सुबह लोगों को महिला का शव घर से करीब 10 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गुलदार का आतंक पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा था। कई पालतू जानवरों को भी वह अपना निवाला बना चुका था। वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि गुलदार के हमले में महिला की मौत की सूचना मिली है। जानकारी मिलते ही हम मौके को रवाना हो गए थे।आवश्यक कार्यवाही प्रगति पर है।

Ad