बागेश्वर:पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के विरूद्ध बागेश्वर पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी।
पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत थाना झिरौली पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 06.07.2026 को थाना झिरौली में शिकायतकर्ता द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के गुमशुदा होने के संबंध में सूचना दी गई, जिसके आधार पर थाना झिरौली में FIR NO- 09/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों व तकनीकी सहायता (सर्विलांस) की मदद से दिनांक 09/07/2026 को गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद किया गया। बालिका के बयान के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 05.07.2026 को गैस ट्रक में लिफ्ट लेने के दौरान अभियुक्त गोविंद सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बघर थाना कपकोट जनपद बागेश्वर द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बालिका के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा धारा 5(J)/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई।
विवेचना के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 10.07.2026 को थाना झिरौली पुलिस टीम ने अभियुक्त उपरोक्त को पपरसेली जनपद अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का विवरण—–
गोविंद सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बघर थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र- 34 वर्ष

पुलिस टीम का विवरण—–

  1. अ0उ0नि0 राकेश कुमार (थाना झिरौली)
  2. हे0का0 नन्दन भाकुनी (थाना झिरौली)
  3. हे0 का0 प्रकाश जोशी (थाना झिरौली)

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad