बागेश्वर:यहां भांग की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, आठ नाली में लगी फसल नष्ट

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में नशामुक्ति अभियान के तहत कपकोट पुलिस द्वारा ग्राम गासी में ग्रामीणों के सहयोग से लगभग आठ नाली भूमि पर उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की खेती अथवा तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा ग्रामीणों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें विभिन्न साइबर ठगी के तरीकों, हेल्पलाइन नंबरों तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए तैयार किए गए जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad