बागेश्वर: पुलिस द्वारा 04.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के कुशल रणनीति से उत्तरायणी मेले की आड़ में स्मैक बेचने जा रहा स्मैक तस्कर को बागेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बागेश्वर पुलिस द्वारा 04.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद बागेश्वर में श्री चन्द्रशेखर घोडके, पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के तहत एसओजी व कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा दिनांक 15-01-2026 को अभियुक्त ललित भाकुनी पुत्र देवेन्द्र सिहं निवासी द्वारसों कोतवाली बागेश्वर जनपद बागेश्वर उम्र 26 वर्ष कब्जे से 04.53 ग्राम अवैध स्मैक ( हेरोईन) के साथ द्वारसों जाने वाले मार्ग बागेश्वर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुध कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सO FIR NO-02/26 धारा 08/21 एन०डी०पी०एस० एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त पुर्व में भी 14.15 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा जा चुका हैं गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा. न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
ललित भाकुनी पुत्र देवेन्द्र सिहं निवासी द्वारसों कोतवाली बागेश्वर जनपद बागेश्वर, उम्र 26 वर्ष।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु.अ.स. 07/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट मात्रा 14.15 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
(01) एस. एस. आई. खष्टी बिष्ट कोतवाली बागेश्वर
(2) हेड कानि. पूरन मठपाल कोतवाली बागेश्वर
(3) कानि. रमेश सिंह एसओजी बागेश्वर
(4) कानि. भुवन बोरा एसओजी बागेश्वर
(5) कानि. राजेन्द्र कुमार एसओजी बागेश्वर

