बागेश्वर पुलिस ने अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें

एस0पी0 बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस द्वारा दिनांक-15-06-2025 को अभियुक्त जोध सिंह पाण्डा पुत्र श्री पुष्कर सिंह निवासी ग्राम लाहुर थाना कपकोट जनपद बागेश्वर, उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 258 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0स0- 43/25 धारा 08/20 NDPS ACT बनाम जोध सिंह पाण्डा उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को मा. न्यायालय पेश किया जा रहा हैं ।
अभियुक्त का विवरण—-
1-जोध सिंह पाण्डा पुत्र श्री पुष्कर सिंह निवासी ग्राम लाहुर थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 40 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण—-
(1) SHO कैलाश सिंह नेगी।
(2) Ad.SI प्रदीप सिंह गर्ब्याल।
(3) हे0कानि0 सुरेश चन्द्र ,
(4) हे0कानि0 जय कुमार,
(5)कानि0 नरेन्द्र गोस्वामी,
(6)कानि0 चालक भुवन प्रसाद

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad