बागेश्वर: अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त आये पुलिस की गिरफ्त में

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस द्वारा महज 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

दिनांक: 5.08.23 को कोतवाली बागेश्वर में कुंडल सिंह धपोला पुत्र दिलीप सिंह, निवासी तहसील रोड बागेश्वर की तहरीर बाबत अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नियत से हमला करने व कार से कुचलने की कोशिश व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली बागेश्वर में FIR NO- 57/23 धारा 307,504,506,भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेश निर्देशों के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी कोतवाली बागेश्वर व0उ0नि0 खष्टी बिष्ट के नेत्रतत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

*उक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सुराग रसी पता रसी कर अभियुक्तगण क्रमशः-

1️⃣ पंकज कुमार पुत्र राजन राम निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा उम्र 29 वर्ष
2️⃣ विवेक चंद्र पुत्र पनी राम निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा उम्र 32 वर्ष को दिनाक 05.08.23 समय 21.35 बजे ताकुला रोड बागेश्वर से गिरफ्तार किया गया ।

आज दिनांक: 06.08.23 को अभियुक्तगणों को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार अल्मोड़ा भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. एस0एस0आई0 खष्टी बिष्ट
  2. आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी
  3. चालक भुवन प्रसाद
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad