बागेश्वर:यहां पुलिस द्वारा अभियुक्त को अवैध देसी बंदूक और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार ।

ख़बर शेयर करें

अवैध हथियारों के विरुद्ध बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।
 कपकोट पुलिस द्वारा अभियुक्त को अवैध देसी बंदूक और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शस्त्रों, मादक पदार्थों की तस्करी और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत दिनांक 04/02/2026 को थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम सलिंग उडियार के पास से अभियुक्त हरीश सिंह पुत्र पुष्कर सिंह, निवासी: ग्राम सलिंग उडियार, थाना कपकोट के कब्जे से एक अदद अवैध देसी बंदूक (12 बोर) व दो जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुध थाना कपकोट में FIR.NO 02/26 धारा 03/25 आर्म्स अधिनियम (शस्त्र अधिनियम) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का विवरण :—
नाम- हरीश सिंह पुत्र पुष्कर सिंह, निवासी: ग्राम सलिंग उडियार, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर उम्र: 58 वर्ष।
पुलिस टीम का विवरण
(1)उ०नि० जीवन सामन्त, (2)अ०उ०नि० जगत सिंह, (3)कानि० हरीश सनवाल थाना कपकोट जनपद बागेश्वर।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad