बागेश्वर: पुलिस द्वारा चोरी के वाहन के साथ चोर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर पुलिस द्वारा चोरी के वाहन के साथ चोर को किया गिरफ्तार।
48 घंटे के भीतर चोरी की स्कूटी बरामद कर, चोर को भेजा जेल।

दिनांक 18-12-2025 को वादी के द्वारा दिनांक 16-12-2025 की शाम को स्वंय की स्कूटी (संख्या: AP31ET 9512) विकास भवन पुल बागेश्वर के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने की शिकायत कोतवाली बागेश्वर को दी गयी । उक्त शिकायती पत्र के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर नं0 80/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को गंभीरता को देखत हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चंद्रशेखर घोडके के द्वारा त्वरित घटना के अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो को चैक कर व सुरागरासी-पतारसी करते हुए अभियुक्त दीपक सिंह उर्फ दीपांशु (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम मल्लाफेर, थाना कपकोट को चोरी की स्कूटी(संख्या: AP31ET 9512) के साथ गिरफ्तार किया गया। विवेचना में धारा 317(2) बीएनएस की बढोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad