बागेश्वर:पुलिस ने तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को 422 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया
ऑपरेशन प्रहार के तहत “नशे के सौदागरों पर बागेश्वर पुलिस का प्रहार…
पुलिस ने तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को 422 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए ।
उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में एस0ओ0जी0 बागेश्वर की टीम ने दिनांक-09/06/2026 को रात्रि के समय सघन चैकिंग के दौरान एक बिना नंबर की एंटार्क स्कूटी पर सवार दो युवक सूरज गर्ब्याल पुत्र शंकर गर्ब्याल व कुनाल आर्या पुत्र कैलाश चन्द्र आर्या के कब्जे से 422 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर स्कूटी को कब्जे पुलिस लेकर सीज किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द कोतवाली बागेश्वर में FIR No. 36/2026 धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा हैं साथ ही अभियुक्तो के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज एवं आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है।
अभियुक्त का विवरण—-
1-सूरज गर्ब्याल पुत्र शंकर गर्ब्याल, निवासी- वार्ड नं. 19, कलावती कॉलोनी, नवाबी रोड, हल्द्वानी, जिला नैनीताल उम्र 20 वर्ष
2-कुनाल आर्या, पुत्र कैलाश चन्द्र आर्या, निवासी- राजेन्द्र नगर, राजपुरा, वार्ड नं. 14 हल्द्वानी, जिला नैनीताल उम्र 22 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—-
1.प्रभारी एस0ओ0जी0 निरीक्षक श्री सलाउद्दीन खॉन ।
2.उ0नि0 जीवन सामन्त, एस0ओ0जी0 ।
2.कानि0 कुलदीप वर्मा, एस0ओ0जी0 ।
3.कानि0 भुवन बोरा, एस0ओ0जी0 ।
4.कानि0 रमेश सिंह, एस0ओ0जी0/ANTF ।
5.कानि0 संतोष सिंह, एस0ओ0जी0/ ANTF ।

