“सड़क सुरक्षा माह” एवं “पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने चलाया वृहद जागरूकता अभियान।

ख़बर शेयर करें

“सड़क सुरक्षा माह” एवं “पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने चलाया वृहद जागरूकता अभियान।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण में आज दिनॉक-08/02/2026 को बागेश्वर पुलिस द्वारा जनपद में ‘सड़क सुरक्षा माह’ अभियान के साथ-साथ ‘पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत जन-संवाद और जागरूकता की गतिविधियाँ युद्धस्तर पर जारी हैं।
जिस दौरान कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा भराड़ी और ताकुला टैक्सी स्टैंड पर टैक्सी चालकों, स्थानीय वाहन स्वामियों और आम जनता को यातायात नियमों, संकेतों के पालन और सड़क सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसी क्रम में झिरौली पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, कफ़लीगैर के NCC कैडेट्स के साथ मिलकर एक प्रभावशाली जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों और छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया।
थाना कांडा पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा आम जन, टेक्सी चालको एवं छात्र-छात्राओं को 76 वे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें यातायात संकेतों का पालन करने, दोपहिया वाहन पर अनिवार्य रूप से हेलमेट और कार में सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। नए कानूनों, महिला व बाल अपराधों की रोकथाम, मानव तस्करी और बाल श्रम/भिक्षावृत्ति के विरुद्ध जागरूक किया गया। उपस्थित जनसमूह को सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर ‘नेक व्यक्ति’ (Good Samaritan) बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। युवाओं और स्थानीय निवासियों को नशे के व्यापार व सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आगाह करते हुए ‘ड्रग्स मुक्त बागेश्वर’ की शपथ दिलाई गयी। महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई और किसी भी प्रकार की शिकायत नि:संकोच पुलिस को बताने हेतु प्रेरित किया गया। वर्तमान में बढ़ रहे डिजिटल अपराधों को देखते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान कॉल/लिंक से बचाव और OTP/बैंक विवरण साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस ने जनता को आपातकालीन नंबरों के प्रति जागरूक किया:
आपातकालीन सेवा: 112
महिला हेल्पलाइन: 1090
साइबर अपराध रिपोर्टिंग: 1930
पुलिस टीम ने सभी उपस्थित जनों से इन महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने परिवार और पड़ोसियों तक पहुँचाने की अपील की, ताकि जागरूकता का यह संदेश घर-घर तक पहुँच सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad