मेले में खोई मुस्कान लौटाई बागेश्वर पुलिस ने महिला का गुम हुआ पर्स ढूंढकर सौंपा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

मेले में खोई मुस्कान लौटाई बागेश्वर पुलिस ने महिला का गुम हुआ पर्स ढूंढकर सौंपा, सामान सुरक्षित पाकर महिला ने जताया पुलिस का आभार।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) के कुशल निर्देशन में उत्तरायणी मेले के दौरान ‘मित्रता, सेवा और सुरक्षा’ के संकल्प के साथ तैनात जनपद पुलिस जन-सेवा के कार्यों में निरंतर तत्पर है। इसी क्रम में आज दिनांक-18/01/2026 को बागेश्वर पुलिस ने एक महिला का खोया हुआ पर्स सकुशल बरामद कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।

उत्तरायणी मेला घूमने आई श्रीमती दया भंडारी पत्नी श्री दीप चंद (निवासी जिनखोला, बैजनाथ) का पर्स भारी भीड़ के बीच कहीं खो गया था। पर्स में नकदी एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के कारण महिला अत्यंत परेशान थीं। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अस्थाई पुलिस चौकी, नुमाईशखेत को दी।

सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल मोबाइल पेट्रोलिंग पार्टी को पर्स की खोजबीन हेतु सक्रिय किया गया। पुलिस टीम ने मेला क्षेत्र के संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों की तत्परता और कड़ी मशक्कत के परिणामस्वरूप उक्त पर्स को कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर लिया गया।

बरामद पर्स को श्रीमती दया भंडारी के सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान सुरक्षित पाकर महिला के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने बागेश्वर पुलिस की कार्यकुशलता, ईमानदारी एवं त्वरित सहायता के लिए सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त किया।

बागेश्वर पुलिस की अपील:
मेले में भारी भीड़ को देखते हुए अपने कीमती सामान, मोबाइल और पर्स का विशेष ध्यान रखें। किसी भी वस्तु के गुम होने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।

Ad
Ad Ad Ad