बागेश्वर: थाना कपकोट पुलिस द्वारा बाजार में भटक रहे 2 वर्षीय नाबालिक गुमशुदा बालक को बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

ख़बर शेयर करें

गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल।

पुलिस का ऑपरेशन स्माइल, लोगो के चेहरों पर बिखेर रहा मुस्कान

थाना कपकोट पुलिस द्वारा बाजार में भटक रहे नाबालिक गुमशुदा बालक को बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी आदेश- निर्देशों के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में आपरेशन स्माईल अभियान चलाया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में दिनॉक-28-11-2024 को थाना कपकोट पुलिस द्वारा कपकोट बाजार क्षेत्रान्तर्गत भटक रहे बालक जिसकी उम्र लगभग 02 वर्ष थी, अपने परिवार से बिछड़ जाने के कारण रो रहा था। आपरेशन स्माइल टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी से तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्भावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी काफी खोजबीन/अथक प्रयासों से उक्त बालक के परिजनों को खोज, बालक को सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया।

अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad