बागेश्वर: पुलिस टीम द्वारा 03.53 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
▪️ नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में बागेश्वर पुलिस की नशे के विरुद्ध एक के बाद एक कार्यवाही
▪️ SP बागेश्वर के कुशल दिशा निर्देशन में “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करती बागेश्वर पुलिस
▪️ बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा 03.53 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
▪️ बरामद अवैध स्मैक (हेरोइन) की अनुमानित कीमत लगभग 1,10000/- (एक लाख दस हजार रुपये) ।
▪️ स्मैक (हेरोइन) तस्करी में प्रयोग वाहन को किया सीज ।
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड प्रदेश को “नशामुक्त उत्तराखण्ड” बनाये जाने की मुहीम पर, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में श्री जितेंद्र मेहरा , पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी / बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया गया है।
उक्त क्रम के दृष्टिगत दिनांक 19.02.2026 को एसओजी व कोतवाली बागेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत भागीरथी तिराहे के पास अभियुक्त अजय कुमार उर्फ अतुल पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी कठायताड़ा जिला बागेश्वर उम्र 23 वर्ष के कब्जे से 03.53 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) मो०सा० संख्या UK02B 1627 से परिवहन करते हुए बरामद कर गिरफ्तार किया गया की गयी । पुलिस टीम द्वारा उक्त के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0स0-11/2026 धारा 08/21/60 NDPS ACT बनाम अजय कुमार उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को मान० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
उक्त बरामदा अवैध स्मैक (हेरोइन) की कीमत लगभग 1,10000/- (एक लाख दस हजार रुपये)।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
अजय कुमार उर्फ अतुल पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी कठायतबाड़ा ब्लॉक के पास थाना व जनपद बागेश्वर उम्र 23 वर्ष।
बरामदगी का विवरण –
👉 3.53 ग्राम अवैध स्मैक
👉 एक सुपर स्प्लैण्डर मोटर साइकिल रजि0 नं0 UK02B-1627
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 मनोहर चंद, कोतवाली बागेश्वर ।
2.हे0कानि0 जय कुमार, कोतवाली बागेश्वर ।
3.कानि0 चालक राजेन्द्र, कुमार एस0ओ0जी0 ।

