बागेश्वर: पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हाल,”बुजुर्गों की सुरक्षा, बागेश्वर पुलिस का संकल्प”सुरक्षा और साइबर बचाव के दिए टिप्स

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हाल,
“बुजुर्गों की सुरक्षा, बागेश्वर पुलिस का संकल्प”
सुरक्षा और साइबर बचाव के दिए टिप्स।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ‘वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा अभियान’ के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिस आपके द्वार जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा दुरस्त क्षेत्र में पहुँचकर वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों से भेंट की गई।

जिसमें पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत घर-घर जाकर अकेले रह रहे बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस टीम ने बुजुर्गों के स्वास्थ्य और उनकी दैनिक सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि किसी भी आवश्यकता या आपातकालीन स्थिति में पुलिस उनकी हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
वर्तमान में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे खतरों के प्रति बुजुर्गों को सतर्क किया गया। उन्हें अनजान कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने और संदिग्ध लिंक न खोलने के लिए जागरूक किया गया।
सुरक्षा के दृष्टिगत ग्रामीणों को निर्देशित किया गया कि वे अपने घरों या खेतों में काम करने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति, श्रमिक या किरायेदार का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन करवाएं। आपातकालीन सहायता के लिए उन्हें 112 और साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया गया।
बागेश्वर पुलिस बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad